झांसी: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का झांसी में तीसरा दिन, दिया हिंदू एकता का संदेश
Jhansi, Jhansi | Nov 27, 2024 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का यूपी के झांसी में आज बुधवार को तीसरा दिन है। इस दौरान यात्रा मऊरानीपुर से चलकर लगभग 1:00 बजे सकरार पहुंची। जहां पर यात्रा की भोजन की व्यवस्था की गई। बता दें कि आज यह यात्रा 17 किलोमीटर का सफर तय करेगी। और निवाड़ी पहुंचकर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।