ब्यावरा: ब्यावरा की चूड़ी गली में 17 साल के बालक की करंट लगने से हुई मौत
ब्यावरा की चूडी गली में शनिवार दोपहर 12:00 बजे करीब 17 साल के कान्हा सोनी पिता धर्मेन्द्र सोनी की दुकान पर इनवर्टर से करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने पिता की दुकान पर बैठा था, तभी इनवर्टर के खुले तार की चपेट में आ गया। इस घटना से पूरे सर्राफा बाजार में शोक है, कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।