लवकुशनगर: लवकुश नगर में सीएम की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 5, 2026
शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले स्वामी विवेकानंद प्रतिमा स्थल पर मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।