सिंगरौली: संदिग्ध अवस्था में हुई युवक की मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गनियारी में सड़क के किनारे एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक इम्तियाज के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने बताया कि गंभीरता से जांच की जा रही है मामले को गंभीरता से देखते हुए तीन चिकित्सकों के टीम से शव को पोस्टमार्टम कराया गया हैं।