पिपरिया: पिपरिया थाना परिसर में बैठक कर कोचिंग संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिया गया
विभागीय निर्देशानुसार रविवार पूर्वाह्न 10 बजे पिपरिया थाना में थानाध्यक्ष सौरभ सुमन की अध्यक्षता में कोचिंग संचालकों के साथ बैठक हुई. इस बैठक में कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक चर्चा हुई और निर्देश दिया गया. कोचिंग संचालकों को निर्देशों की जानकारी साझा करते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी गई.