भदोही: संपूर्ण समाधान दिवस का भदोही तहसील में हुआ आयोजन, सीओ और एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
भदोही तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के फरियादी पहुंचे। 43 प्रार्थना पत्रों में 6 का तुरंत निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने एक सप्ताह में मामलों के निस्तारण के आदेश दिए हैं।