भदोही: मोढ तिराहे के पास से 10 हजार का ईनामी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के मामले में था फरार
भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ तिराहे के पास से पुलिस ने एक गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है । अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, जालसाजी समेत कुल आधा दर्जन मुकदमे विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं। गैंगस्टर के मामले में यह काफी समय से फरार चल रहा था ।