धनौरा: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मंडी धनौरा में सड़कों पर उतरकर व्यापारी और बजरंग दल के लोगों ने किया प्रदर्शन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों द्वारा 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या से पूरा विश्व स्तब्ध है। बुधवार को मंडी धनौरा में बाजार बंद रहे। इतना ही नहीं भाजपा, हिंदू संगठनों, बजरंग दल, सभासदों, व्यापारियों एवं अमनपसंद लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे समेत नगर में कई स्थानों पर सांकेतिक धरना दिया।