धनौरा: गजरौला थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया चालान
गांव नागलिया मेव में मारपीट कर शांति भंग करने वाले दो आरोपियों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, मंगलवार को लगभग 4:00 बजे दोनों का संबंध धारा में चालान कर दिया। गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया है की मारपीट कर शांति भंग करने वाले आरोपी अरुण कुमार पुत्र नन्हे सिंह, रवि कुमार पुत्र सूरत राम सिंह गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया है।