बड़गांव: उदयपुर में दिनभर बरसे बादल, सर्द हवाओं के साथ छाई धुंध, झाड़ोल-खेरवाड़ा में झमाझम बारिश, मौसम ने बदला मिजाज
उदयपुर में सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद झमाझम बारिश ने लोगों को भिगो दिया। झाड़ोल और खेरवाड़ा में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया। पिछोला झील किनारे धुंध और ठंडी हवाओं के बीच पर्यटक भी मौसम का आनंद लेते नजर आए। शहर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि उदयपुर सहित स