गोरखपुर के सहजनवां में सीहापार-घघसरा मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इन झाड़ियों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसके चलते ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर तत्काल सफाई की मांग की है। सीहापार हाल्ट से घघसरा तक जाने वाले इस मुख्य मार्ग के दोनों ओर झाड़ियाँ बहुत अधिक बढ़ गई है।