सांगानेर: राजस्थान में अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री के आसार, मौसम विभाग ने 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया
राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद अब मानसून की एंट्री का समय आ गया है। मानसून बुधवार को मध्य प्रदेश से लगती राजस्थान की सीमा तक पहुंच गया है और मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में इसके प्रदेश में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है। वहीं मानसून की दस्तक से पहले ही जयपुर,दौसा,चित्तौड़गढ़,अलवर सहित कई जिलों में बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।