अंबाह: तालाब में मगरमच्छ होने का दावा, वन विभाग ने जल्द रेस्क्यू का दिया भरोसा
Ambah, Morena | Jun 10, 2026 🐊 किला बस्ती तालाब में मगरमच्छ की दहशत, वन विभाग अलर्ट वार्ड 17 स्थित किला बस्ती तालाब में मगरमच्छ दिखने की सूचना से लोगों में भय का माहौल है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, हालांकि मगरमच्छ नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों के दावों के आधार पर विभाग निगरानी कर रहा है और मौजूदगी की पुष्टि होते ही रेस्क्यू अभियान चलाने का आश्वासन दिया।