चंदिया: चंदिया वन परीक्षेत्र के ग्राम मझगवां में संदिग्ध हालात में मिला बाघ का सड़ा-गला शव, एक हफ्ते पहले हुई थी मौत
उमरिया जिले के चंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खालेकटई के ग्राम मझगवां में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।जानकारी के मुताबिक, आज दिनांक 6 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों द्वारा चंदिया स्थित वन विकास निगम कार्यालय को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लिए