लाडपुरा: कोटा में चंबल नदी से युवक का शव मिला, कई महीनों से बेरोजगारी के कारण डिप्रेशन में था, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Oct 7, 2025 कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब चंबल रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर युवक का शव नजर आया। जिसकी सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकवाया। पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवा दिया है।