जानसठ: भोपा क्षेत्र के शुक्रताल में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने 10 बीघा जमीन की अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर
भोपा क्षेत्र के शुक्रताल मे शनिवार शाम 5:00 के आसपास मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने लगभग 10 बीघा जमीन की कॉलोनी पर अवैध रूप से चल रही प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर, बताया जा रहा है कि कॉलोनी की अवैध रूप से प्लाटिंग बनाकर भूमाफियाओं द्वारा प्लाट काटे जा रहे थे, शिकायत सूचना के आधार पर बुलडोजर कार्यवाही के दौरान मचा ह्ड़कंप।