मंझनपुर: नेताजी जयंती पर आपदा से निपटने की रिहर्सल, 23 जनवरी को जिलेभर में ब्लैकआउट और मॉकड्रिल, मंझनपुर में हुई बैठक
मंझनपुर कलेक्ट्रेट में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को प्रस्तावित ब्लैकआउट एवं मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि 23 जनवरी को पुलिस लाइन में वृहद स्तर पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा।