गुरुग्राम: हरियाणा सरकार गुरुग्राम-नूंह बिजली लाइसेंस फैसले को एपीटीईएल में करेगी चुनौती
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण लाइसेंस के फैसले के खिलाफ एपीटीईएल में अपील दायर करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। विज ने बातचीत के लिए अपने दरवाजे हमेशा खुले रखने की बात भी कही।