घंसौर: घंसौर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से उतरते समय युवक की हुई मौत
Ghansaur, Seoni | May 12, 2026 घंसौर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा चलती ट्रेन से उतरते समय युवक की मौत घंसौर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के घंसौर रेलवे स्टेशन पर आज 12 मई 2026 को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक काल के गाल में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई