शाहबाद: टुमुरकी के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मारी, बाइक सवार घायल
मझिला थाना क्षेत्र के टुमुरकी गांव के पास एक तेज रफ़्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को सीएचसी शाहबाद लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पालियादेव सलेमपुर निवासी प्रभात सिंह 24 वर्ष पुत्र जितेंद्र के साथ दुर्घटना हुई।