परसिया: बच्चे की मौत के बाद न्याय के लिए भटक रहे परिजन, तीन महीनों में भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
चांदामेटा अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजन न्याय पाने भटक रहे है। तीन महीने में किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। कलेक्टर के नोटिस के बाद भी कार्रवाई नही हुई। गुरुवार को तीन बजे पीड़ितों को बयान के लिए बुलाया गया।शुक्रवार 11 बजे पीड़ित ने बताया एसडीएम ऑफिस और बीएमओ कार्यालय के बीच वे भटके।बीएमओ ने 7 अप्रैल को 7 लोगों को नोटिस जारी किया था।