संदेश प्रखंड स्थित एस.एन. भवन में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार विश्वास की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी