शामली: शामली में रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस ने चलाया साइबर जन जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | May 10, 2026 रविवार की दोपहर 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में पुलिस द्वारा साइबर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में आमजन के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी की सुरक्षा, सोशल मीडिया एवं डिजिटल भुगतान के खतरों के बारे में जानकारी प्रदान की।