शाहजहांपुर: बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत, मौसम हुआ सुहाना, स्कूल की छुट्टी के बाद बारिश में भीगते हुए घर जाते नजर आए बच्चे
शाहजहांपुर। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। लगातार बढ़ते तापमान और उमस के कारण लोग काफी दिनों से परेशान थे। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे तापमान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया था। घरों में लगे पंखे और एसी भी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं दे पा रहे थ