देेवगढ़: देवगढ़ में विधिक सेवा सप्ताह: महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विशेष जागरूकता शिविर आयोजित
देवगढ़ में विधिक सेवा सप्ताह: महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विशेष जागरूकता शिविर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशानुसार देवगढ़ तालुका में विधिक सेवा सप्ताह के तहत कानूनी जागरूकता गतिविधियाँ जारी हैं। आज पैनल अधिवक्ताओं ने आमजन को महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों (जैसे हिंसा से सुरक्षा, गरिमापूर्ण जीवन) की जानकारी दी।