मारवाड़ इंटरनेशनल ऑडिटोरियम, पॉलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान संघ, जिला जोधपुर की ओर से बजट-पूर्व किसान हितों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव माननीय प्रभारी मंत्री मदन दिलावर को सौंपे गए। कार्यक्रम में किसानों के सर्वांगीण विकास, कृषि आधारित रोजगार सृजन तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।