20 वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को 12:30 बजे अपराह्न में किला मैदान में उत्सवी माहौल में हुआ। उद्घाटन मैच में कैंब्रिज क्रिकेट एकेडमी पटना ने मुगलसराय को 121 रनों से पराजित कर दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने 250 रन बनाए, जबकि मुगलसराय की टीम 129 रन पर ऑल आउट हो गई। मुकाबला काफी रोमांचक हुआ।