चाईबासा: पाता गुईरा में कड़ियासिंदरी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ में फंदा लगा शव मिला, परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका
चाईबासा से सटे पाता गुईरा में कड़ियासिंदरी निवासी 60 वर्षीय बहादुर मुंडा का पेड़ में फंदा लगा झूलता शव मिला है । दो दिन पूर्व मृतक कड़ियासिंदरी से अपनी शादीशुदा पुत्री सविता देवी के पास महुलसाई आया था । रात में घर नही पहुंचने पर पिता के लापता होने की सूचना पुत्री ने मुफस्सिल थाना को दी । दूसरे दिन पाता गुईरा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की पुलिस की सूचना पर पुत्री ने घटना स्थल जा कर पिता को पहचाना । परिवार वालों ने कहा पिता चाईबासा शहर से आठ किलोमीटर दूर कैसे पहुंच गए यह जांच का विषय है । परिवार वालों को घटना में हत्या की आशंका है ।