जगाधरी: हमीदा में सीढ़ियों के रास्ते आकर नाबालिग बच्चों ने दुकान में नकदी व खाने का सामान किया चोरी, जांच में जुटी पुलिस
दुकानदार ने जानकारी देते बतलाया कि सुबह जब दुकान पर आया तो उसने अपने काउंटर को हिला पाया। जिसके पास सीसीटीवी कैमरे में देखा तो उसकी दुकान में एक बच्चे ने रात के समय सीढियों के रास्ते से नगदी व खाने का सामान को चुरा लिया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।