पत्थलगांव: करूमहुआ में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक कार खेत में जा घुसी, चार लोग घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर पत्थलगांव थाना क्षेत्र के करुमहुआ के समीप मंगलवार की दोपहर 12 बजे दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद एक ब्रेजा कार उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक कार का स्टेयरिंग जाम हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नह