पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर ग्राम चौकीदारों (ग्राम प्रहरी) की सोमवार शाम 4:00 बजे गोष्ठियां आयोजित की गईं। आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), शब-ए-बारात एवं रविदास जयंती को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का उद्देश्य रहा।