बहराइच: पटखौली के पास पिकअप पलटने से दबकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पटखौली इलाके में डीजे लेकर जा रहा पिकअप अचानक पलट गया। जिससे दब कर युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।