उदयपुर जिले के वल्लभनगर में राजस्व न्यायालयों में लागू की गई ऑनलाइन न्यायिक प्रक्रिया के विरोध में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करके मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार सुरेंद्र कुमार छिपा को ज्ञापन दिया।