महासमुंद: राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन, जिला खाद्य अधिकारी ने दी जानकारी
राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत महासमुंद जिले में प्रचलित समस्त 3,33,111 राशन कार्डों का नवीनीकरण 29 फरवरी 2024 तक पूर्ण किया जाना है। खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित पुराने राशन कार्डों को समर्पित कराकर ही नवीनीकृत राशन कार्ड प्रदाय किया जाएगा। राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए राशनकार्ड हितग्राहियों से 25 जनवरी 20