बिसौली: आसफपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दो लोग हुए घायल
Bisauli, Budaun | May 28, 2026 आसफपुर में गुरुवार सुबह 8 बजे करीब आसफपुर-शाहबाद मार्ग पर आरिल नदी पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार और मोटरसाइकिल दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार लक्की पुत्र रामजी निवासी ग्राम कादलपुर थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद व उनके साथी घायल हो गए।