रामगढ़/जामा विधानसभा के झामुमो विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी बुधवार 2:00 पीएम को बड़ी रणबहियार के पौराणिक कार्तिक मंदिर मेला पहुंची तथा कार्तिक मंदिर में पूजा अर्चना किया तथा ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना ग्रामीणों ने गांव में पीसीसी सड़क तथा चापाकल निर्माण की मांग किया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को सुना और समस्या समाधान का आश्वासन दिया।