नानपारा: नवाबगंज क्षेत्र के तराई इलाके में बे मौसम बारिश से मकई और अरहर की फसल को हुआ नुकसान, किसानों की बढ़ी चिंता
तराई इलाके में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। रामनगर, सेमरा और नानपारा क्षेत्रों में सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस अप्रत्याशित मौसम बदलाव से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। किसान संजय और अरविंद जैसे कई किसान अपनी पहले से भीगी हुई मकई और अरहर की फसल को सुखाने में जुटे थे। देर रात हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया,