झुंझुनूं जिला कलक्टर अरुण गर्ग ने शनिवार को खेतड़ी नगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर प्रोजेक्ट (केसीसी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रोजेक्ट के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। कलक्टर ने सुरक्षा मानकों में सुधार और बेहतर प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। साथ ही खान में उत्पादन, परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।