समस्तीपुर: जितवारपुर रेलवे ढाला के पास लॉज में महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी,जमकर हंगामा,112 की टीम पहुंची
समस्तीपुर जिले के मुफ्फसील थाना के जितवारपुर रेलवे ढाला के पास लॉज में महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा शनिवार को तब हुआ जब जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उनके परिजन रेलवे ढाला के पास स्थित लॉज पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। सुचना पर 112की टीम पहुंच मामला को कराया शांत।