बदनावर- जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा सम्पूर्ण धार जिले में बसंत पंचमी उत्सव पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के सभी थानों को फ्लैग मार्च निकालने व फोर्स को ब्रीफ करने निर्देश दिए इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल वेलापुरकर तथा एस डी ओपी अरविन्दसिंह तोमर के मार्गदर्शन में आज बदनावर में फ्लैग मार्च निकाला गया।