गोरखपुर: पांडेहाता में होलिका दहन समिति ने मुख्यमंत्री का पगड़ी और माला पहनकर किया स्वागत
होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज परंपरागत ढंग से स्वागत किया गया। होलिका दहन समिति के सदस्यों ने मंच पर मुख्यमंत्री को पहले पगड़ी पहनाई और फिर एक बड़ी माला पहनकर उनका स्वागत किया। यह परंपरा पिछले कई दशकों से चली आ रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों को सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील किया।