गोरखपुर: अयोध्या में रामलला इस बार गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से बने हुए गुलाल से खेलेंगे होली
CSIR के वैज्ञानिकों ने गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए फूलों से हर्बल गुलाल तैयार किया है। इस गुलाल से अयोध्या में विराजमान रामलला होली खेलेंगे। वैज्ञानिकों ने बताया की कचनार के फूल से गुलाब तैयार किया जाता है। साथ ही इस बार गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से भी गुलाल बनाया गया है, जो इको फ्रेंडली भी है।