गोरखपुर: रामगढ़ ताल पुलिस ने अवैध पिस्तौल जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पाम पैराडाइज तारामंडल से किया गिरफ्तार
थाना अध्यक्ष रामगढ़ ताल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बलराम पांडे और उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अमित शुक्ला पुत्र सतीश चंद्र शुक्ला निवासी सिद्धार्थनगर कॉलोनी तारामंडल थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर को एक अवैध पिस्तौल जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।