बांसवाड़ा: कुपड़ा कस्बे में विश्वेश्वर महादेव मंदिर के पटोत्सव के लिए धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों पर ग्रामीणों की बैठक आयोजित
कुपड़ा कस्बे मे विश्वेश्वर महादेव मंदिर के पटोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रम की तैयारीयों को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार कमेटीयों का गठन कर अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई। कार्यक्रम को लेकर बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ग्रामीणजन मौजूद रहे।