गुन्नौर। नववर्ष के पावन अवसर पर गुनोर विधायक राजेश वर्मा ने जनसेवा, गौसेवा और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक अनुकरणीय पहल की। अंग्रेजी नववर्ष के उपलक्ष्य में गुन्नौर नगर के वार्ड क्रमांक 4 में संचालित गौशाला में गुरुबार सुबह 10 बजे विधायक राजेश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान कर साफ-सफाई की।