बाढ़: बाढ़ के अनुमंडलीय सभागार में दुर्गा पूजा और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
Barh, Patna | Sep 18, 2025 बाढ़ के अनुमंडल सभागार में गुरुवार को लगभग 4 बजे अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा एवं आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निरोधात्मक करवाई सहित कई बिंदुओं पर विमर्श किया गया। जिसमें बॉन्ड डाउन, डी जे बजाने पर प्रतिबंध लगाने पर भी चर्चा की गई।