राजगढ़: राजगढ़ के ब्रह्माकुमारी आश्रम शिव वरदान भवन में मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
राजगढ़ के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन में रविवार को दोपहर 1:00 बजे करीब मातृ दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री मोना सुस्तानी, राजगढ़ जिला पंचायत एडिशनल सीईओ अर्पित कुमार गुप्ता, समाज सेवी प्रताप सिंह सिसोदिया ब्रह्माकुमारी मधु दीदी सहित अन्य उपस्थित रहे।