मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 20 चन्द्रशेखर आज़ाद नगर, वार्ड संख्या 16 चन्द्रगुप्त मौर्य नगर एवं वार्ड संख्या 17 गौतम बुद्ध नगर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने भ्रमण कर वार्डवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।