गोला: कुआनो पुल पर लापरवाही भारी, बैरिकेडिंग हटते ही लगा जाम, मरम्मत के बीच हादसे का खतरा
Gola, Gorakhpur | Apr 13, 2026 गोरखपुर के सिकरीगंज स्थित कुआनो नदी पुल पर रविवार को प्रशासनिक ढिलाई के चलते अव्यवस्था की स्थिति बन गई। मरम्मत कार्य के कारण 8 से 22 अप्रैल तक बंद किए गए इस पुल पर अचानक आवागमन शुरू हो गया, जब कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग हटा दी। इसके बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पुल पर भीषण जाम की स्थिति बन गई।