बढ़ती ठंड को देखते हुए मंगलवार शाम 4 बजे जमुआ प्रखंड के चचघरा गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।